छत्तीसगढ़

कक्षा 9वीं में प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश चयन परीक्षा 30 अपै्रल को

कक्षा 9वीं में प्रयास आवासीय विद्यालयों में चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 हेतु परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश
चयन परीक्षा 30 अपै्रल को
नारायणपुर, 27 अप्रैल 2023 – शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को प्रातः 11 से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रयास विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्रयास विद्यालय हेतु जो विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाये है वे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि छात्र को अपने प्रवेश पत्र के अलावा निर्धारित दस्तावेज लाने चाहिए। निर्धारित दस्तावेजों में नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो की दो प्रतियां स्पष्ट फोटोग्राफ के साथ कम से कम एक फोटो पहचान प्रमाण आधार कार्ड छात्र पहचान पत्र इत्यादि शामिल हैं। यदि कोई छात्र उपरोक्त दस्तावेज लाने में विफल रहता है तो विद्यार्थी, पालक द्वारा प्रस्तुत किये गये ऐसे अभिलेख जिससे विद्यार्थी का पहचान प्रमाणित होता है के आधार पर केन्द्राध्यक्ष प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे सकेंगें। परीक्षा केन्द्र में प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे घड़िया, किताबें, कागज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि की अनुमति नही हैं। यदि परीक्षा केन्द्र में किसी उम्मीदवार के पास में ऐसी कोई वस्तु पाई जाती है तो उसकी उम्मीदवारी रद कर दी जाएगी।
यदि उम्मीदवार परीक्षा के रिर्पाेटिंग टाईम के 30 मिनट बाद उपस्थित होता होती है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में सुबह 10 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही समस्त परीक्षार्थी कोविड-19 का पालन करते हुए मास्क लगाकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button