छत्तीसगढ़

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मल्हार में अनियमितता के कारण किसान हुए परेशान भाजपाइयों ने बैंक पहुंच निकाली भड़ास, स्थिति नही सुधरी तो होगा उग्र प्रदर्शन.

* जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मल्हार में अनियमितता के कारण किसान हुए परेशान भाजपाइयों ने बैंक पहुंच निकाली भड़ास, स्थिति नही सुधरी तो होगा उग्र प्रदर्शन..

मस्तूरी// जिला सहकारी मर्यादित केंद्रीय बैंक मल्हार में बीते 6 अप्रैल से लेन देन बंद होने पर किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ,अन्नदाता जमीन पर बैठे हुए और जमीन पर सोए हुए थे अन्नदाताओ के लिये बैठने का व्यवस्था ना ही पानी का व्यवस्था रखा गया है इस पर भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष लोकनाथ बंजारे सुरेश साहू एवं अन्य समर्थकों के साथ कल दोपहर 12 बजे बैंक पहुंचे वहां के हालात को देखते हुए कर्मचारियों पर भड़क उठे और इसकी जानकारी तत्काल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद अरुण साव व जिला अध्यक्ष को सूचना दी जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए जिला सहकारी के उच्च अधिकारियों से बात किया गया और तत्काल लेन देन चालू करने की बात कही । आपको बता दे अभी शादी का सीजन जोरों से चल रहा है , किसान परेशान और हताश है इसकी वजह है बैंक में अनियमितता । किसान अपने खाते से लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए कल बैंक के सामने सैकड़ों किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते दिखाई देंगे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button