विविध

*पूरे मानव समाज को बाबा गुरु घासीदास ने एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया: विधायक छाबड़ा*

बेरला/कोदवा:- ग्राम पंचायत कोदवा में अयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में बाबा गुरु बालक दास साहेब उपस्थित रहे व अध्यक्षता के रूप में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा व अखाड़ा के साथ पूरे ग्राम भ्रमण करते हुए निकली। वही अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं जैतखाम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए जगत गुरु गोसाई गुरू बालदास साहेब ने समाज को संबोधित करते हुए घासीदास बाबा के जयकारों के साथ कहा कि सत्य बोल ही सतनामी समाज का दर्पण है समाज सत्यता पर आधारित हैं। गुरु के सिद्धांतों व उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। गुरु के उपदेशों के बिना मानव जीवन सफल नहीं होता है। गिरौदपुरी धाम एक पवित्र धाम है जहां जाने से कोई भी खाली हाथ नहीं आता है। विधायक छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर पूरे मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। उन्होंने जातिविहीन समाज की परिकल्पना करके सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया, बाबा गुरू घासीदास का यह संदेश सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है,उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने संदेश दिए इसका प्रमाण पंथी गीतों में मिलता है। संत किसी एक समाज के नही पूरे मानव समाज के होते हैं,बाबा गुरू घासीदास का संदेश सभी समाजों के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है,संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास की जयंती 18 दिसंबर को गुरू पर्व के रूप में मनायी जाती है और यह पर्व 31 दिसंबर तक प्रदेश में श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डीआर साहू, ओमप्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, कुमार गायकवाड़, पंचराम कुर्रे, संतु कोसले, डिकेश्वर, अंजोर दास, द्वारिका, अमरीका, पुनाराम बंजारे, बिसहत, भारत दास, भूपेन्द्र कुर्रे, जीतू कुर्रे, पिंटू कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button