विविध

*बंद पड़े हैण्डपम्प को मोटरपम्प में बदलाव से ग्रामीणों को मिलेंगे पानी की सुविधा*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला क्षेत्र के ग्राम मनियारी में जल संकट को देखते हुए गांव की हैण्डपम्प खराब हो जाने से पानी की समस्या बढ़ गई थी। जिसको लेकर ग्राम पंचायत मनियारी सरपंच सोहन साहू ने हैण्डपम्प को मोटरपम्प में बदलाव कर दिया। वही मोटरपम्प से भरपूर पानी आने से ग्रामीणों में खुशी लहर देखने को मिला। इस सबन्ध में सरपंच सोहन साहू ने बताया कि गांव की कुछ हैण्डपम्प खराब हो गए थे जिसके कारण से ग्रामीण पानी की समस्या होने से परेशान थे। साथ ही दिन ब दिन गर्मी का पारा बढ़ते ही जा रहे है। इसी के साथ ही हैण्डपम्प, नलकूप व मोटरपम्प की वॉरलेबल कम हो गए थे। जिन्हें देखते हुए खराब हैण्डपम्प, व मोटरपम्प को रिपेयरिंग किया गया और जहां पाइप डालने की आवश्यकता रही वहां पाइप डाला गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button