बेमेतरा

*जिले में 18 वर्ष से अधिक 153827 लोगों को लगा प्रिकॉशन डोज*

बेमेतरा:- जिले के विकासखण्ड बेरला, नवागढ़, साजा एवं बेमेतरा में 16 जनवरी से 06 अक्टूबर 2022 तक 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग समूह के 4194,15 से 17 वर्ष आयु वर्ग समूह के 43504 एवं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह के 577699 लोगों को कोविड टीका का प्रथम डोज लगाया जा चुका है तथा 12 से 14 वर्ष आयु समूह के 31030, 15 से 17 वर्ष के आयु समूह के 36915 एवं 18 वर्ष से अधिक 613270 लोगों को कोविड टीका का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसी तरह हेल्थ केयर वर्कर समूह के 5632, फ्रंट लाइन वर्कर समूह के 3490 लोगों को प्रथम डोज एवं 18 वर्ष से अधिक 153827 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने आम नागरिकों से अपील किए हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों मे न जायें, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सेनेटाईजर का उपयोग करें। ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button