विविध

*युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों का नगर में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर में कल विधायक प्रतिनिधि कार्यालय के समीप बस स्टैंड में प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का आगमन हुआ। जिसे साजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-संतोष वर्मा एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुंजाम के मार्गदर्शन व धमधा-साजा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंजोर यदु के नेतृत्व में नगर पहुंचे प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी -डॉ. पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- आकाश शर्मा, प्रदेश सहप्रभारी- इकबाल सिंह गेरेवाल, दुर्ग संभाग प्रभारी- मानस पांडेय, भावेश शुक्ला, बेमेतरा जिला प्रभारी-गुलजेब अहमद, अभिजीत तिवारी, बेमेतरा के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष- राजा चौबे का प्रथम साजा विधानसभा आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष- आकाश शर्मा ने संक्षिप्त में उद्बोधन करते हुए कहा कि युवाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने छलने का काम किया है। जबकि प्रदेश सरकार की मुख्य मंत्री ने युवाओं की कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की माध्यम से फायदा पहुंचाने का काम किया है और युवाओं का राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई। उक्त अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी-ईस्माइल बेग, बलदाऊ मिश्रा, राजू चौहान, ईश्वर वर्मा, वीरेंद्र सिन्हा , कुलेश्वर चंद्राकर, विप्लव गौराहा, राधेश्याम ढीमर, दिनेश साहू, अतुल शर्मा, तुकेश देशमुख, सागर सिन्हा, गोलू खनूजा, राजू कुंजाम, रौशन अग्रवाल, शुभम साहू, लिकेष साहू, जिवेश वर्मा, योगेश वर्मा, मनीष माली, आत्मा जोशी, सत्यम ठाकुर, दीपांशु साहू, विकास राजपूत, भूपेंद्र सिन्हा,भुवनेश्वर वर्मा एवं युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button