छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार इलेक्शन : रजनीश सिंह बघेल बने नए अध्यक्ष, अनुभवी और युवा चेहरों के हाथ में सौंपी गई कमान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-2028 के परिणाम देर रात घोषित होते ही नई नेतृत्व टीम की तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के मुकाबले में रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज कर बार की कमान संभाली। अधिवक्ताओं ने अनुभवी और युवा चेहरों के संतुलित नेतृत्व को चुना। मतगणना पूरी होते ही हाईकोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और नई कार्यकारिणी से संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई गई।

परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए

चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। अध्यक्ष पद की टक्कर के बाद रजनीश सिंह बघेल विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष के रूप में माण्डवी भारद्वाज निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी, सह सचिव के रूप में विजय कुमार साहू तथा महिला सह सचिव के रूप में आस्था शुक्ला चुनी गईं। कोषाध्यक्ष पद पर हर आशा पूरन सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की।

 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button