*चमारी गाँव मे मुक्तिधाम नही होने से बरसते पानी मे प्लास्टिक पन्नी के सहारे किया जा रहा अंतिम संस्कार*

●मामला नवागढ़ विधानसभा एवं बेमेतरा जनपद पंचायत क्षेत्र का…
*बेमेतरा:-* नवागढ़ विधानसभा एवं बेमेतरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चमारी से बड़ा गम्भीर समस्या सामने आ रहा है।जहां पर मुक्तिधाम की सुविधा नही हो पाने से स्थानीय ग्रामीणों को बरसात के मौसम में बरसते पानी के बीच मृतक व्यक्तियों का दाह संस्कार करना पड़ रहा है। जबकि उल्लेखनीय है कि शासन-प्रशासन द्वारा गाँव की मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसाल बड़ी बड़ी राशि पंचायत प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाती है,किंतु जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों की मनमानी के कारण आज भी जनपद पंचायत बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरदईहा के सहायक ग्राम चमारी में मुक्तिधाम के बिना अव्यवस्थताओं के बीच परिजनों को अंतिम संस्कार के क्रियाकलापों को पूरा करना पड़ रहा है।विगत दिनों जब गांव के एक व्यक्ति की मौत हुई, तो उनके अंतिम क्रियाकर्म के दौरान आग की लपेटे के बीच प्लास्टिक की बड़ी सीट व झिल्ली के सहारे बरसते पानी मे दाह संस्कार को पूरा किया गया। जो ग्रामीणों के लिए काफी कष्टदायक रहा।जिम्मेदार शासन- प्रशासन की अनदेखी का तकाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है, जो चिंताजनक है।
इस सम्बंध में ग्राम पंचायत के बोईरदइहा के सरपंच अरविंद कुर्रे का कहना है, कि इस समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव को ग्राम सभा से स्वीकृति लेकर जनपद में दिया गया था,एवं पिछले वर्ष इस समस्या के निराकरण के लिए पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे से मांग को लेकर पत्र दिया गया था, किन्तु अभीतक इसका हल नही होने से समस्या आज भी बरकरार है। वही गाँव के एक ग्रामीण का कहना है कि इस मसले को कलेक्टर कार्यालय को अवगत करा दिया गया है, जिसमे जल्द ही व्यवस्था कराने की बात कही है।




