*सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल देवकर में बच्चों ने किया योग*

देवकर- सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल देवकर में बच्चों ने किया योग . सरस्वती शिशु मंदिर बालक एवं बालिका विभाग के बच्चों ने आज योग के टीचर से बिरेंद्र सिन्हा द्वारा शनिवार को सुबह योग कराया गया । योग कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ आरम्भ हुआ और प्रार्थना के बाद सबसे पहले अनुलोम-विलोम, कपाल भारती, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, शशांक आसन, त्रिकोणासन शवासन बच्चों को कराये गये। इसके साथ ही इसके फायदे भी बताये गये। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती चन्द्रकुमारी साहू एवं व्यवस्थापक श्री डां आर एल साहू कु दीपिका चौबे ,कु तेजस्वी यादव,कु पूर्णिमा यादव, श्रीमती प्रीति ठाकुर, लिलेश्वरी कौशल ,कु भारती हंशा श्री मती राधा यादव, श्रीमती सालिनी कुर्रे ,कु पंपेस्वरी साहू,संगीता मन्हारे, एवं सहित छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। योग के टीचर बिरेंद्र सिन्हा ने कहा कि रहन-सहन व खान-पान में बदलाव हुआ। उस तरह से लोगों की जीवन शैली भी बदल गई है। रोग होने पर लाखों रुपए इलाज में खर्च करना पड़ रहा है। योग ऐसी संजीवनी बुटी है, जिसे नियमित रूप से करके शरीर को स्वस्थ रख सकते है। हमारे ऋषि महात्मा पहले योग व तप करते थे। लेकिन भागम-भाग के समय में लोग अपने सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे है। भ्रामरी, उद्गीत, अनुलोम, विलोम, भस्त्रिका, प्राणायाम, ताड़ासन, वक्रासन, स्कंदचालन, त्रिकोणासन कराया गया।




