विविध

*कोहड़िया में हुई बैठक 22 गाँव किसान पंचायत जनकल्याण समिति भिंभौरी, क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेमेतरा सहित क्षेत्र के कई गावों के सरपंच एवं जनपद सदस्य रहे मौजूद*

 

*मैसर्स व्रजेश स्टील प्लांट खुलने से रोकने हेतु ली शपथ*

 

बेरला/भिंभौरी:- ब्लॉक बेरला के ग्राम पंचायत कोहड़िया में प्रस्तावित मेसर्स व्रजेश स्टील प्लांट की पर्यावरणीय सहमती हेतु होने वाली जन सुनवाई में प्लांट खुलने का विरोध करने हेतु शुक्रवार दोपहर को ग्राम पंचायत कोहड़िया में बैठक का आयोजन रखा गया था। जहां 22 गांव किसान पंचायत जनकल्याण समिति भिंभौरी, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना बेमेतरा इकाई, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, के सदस्यों सहित आस पास के कई गावों के सरपंच जनपद सदस्य आदि कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी काफ़ी संख्या में बारीश के बाद भी मौजूद रहे और अपनी बात रखी। जहां 22 गाँव किसान पंचायत समिति के अध्यक्ष भूलू राम वर्मा ने सारगर्भित उद्बोधन देते हुए कहा कि बेरला तहसील जो कि कृषि प्रधान तहसील है, कृषि में आधुनिक तकनीक और किसानो की मेहनत और जागरूकता से इस क्षेत्र के किसानों में सम्पन्नता आई है, जिससे क्षेत्र में खुशहाली बढ़ी है। मगर जिस तरह इस क्षेत्र में स्पंज आयरन और एथेनाल प्लांट कृषि भूमि पर बेतरतीब तरीके से गांव गांव में घुस घुस कर जबरदस्ती थोपा जा रहा है उससे क्षेत्र के किसानों में बेचैनी लगातार बढ़ रही है जिसका पुरजोर विरोध किया जाना आवश्यक है । तो वहीं 22 गाँव किसान पंचायत जनकल्याण समिति भिंभौरी के सदस्य डॉ. शिरीष शर्मा के द्वारा बताया गया कि सरदा ग्राम में स्पंज आयरन की जन सुनवाई में सभी ने स्पंज आयरन प्लांट का घोर विरोध कर अपनी आपत्ति जताई थी। जनसुनवाई में एक भी व्यक्ति ने प्लांट खुलने के पक्ष में नहीं था फिर भी प्लांट कैसे खुल गया किसी को समझ नहीं आया…? इसी भांति जनसुनवाई को प्रशासन गलत तरीके से प्रस्तुत न कर सके इस संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष सूर्या सिंह चौहान ने कहा कि गाँव वाले यदि मजबूत संगठन के साथ प्लांट खुलने का भरपूर विरोध करते हैं तो किसी भी स्थित में प्लांट नही खुल सकता क्षेत्र के ग्रामीण किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को लगातार एक जुट होकर की आवश्यकता है। पूर्व जनपद सदस्य सिद्दीक खान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लांट नही खुलने का आदेश जब तक प्रसाशनिक अधिकारीयों से लिखित रूप में प्राप्त नही होता तब तक हम सभी को लगातार विरोध हेतु डटे रहना होगा। ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच,सरपंच संघ गुधेली सेक्टर उपाध्यक्ष कमल बघेल ने कहा कि आसपास के कई पंचायतों के ग्रामीण किसान पंच सरपंच सबको मिलकर प्लांट खुलने के विरोध को लेकर विभिन्न प्रसाशनिक विभागों में एक साथ ज्ञापन देने की भी आवश्यकता है। प्लांट खुलने के विरोध को लेकर ग्राम पंचायत कोहड़िया सरपंच रोहित शिवारे एवं उपसरपंच तुलसी नायक ने प्लांट खुलने हेतु अपने पंचायत से बिलकुल भी एनओसी नही देने की बात कहते हुए क्षेत्र के लोगों को प्लांट खुलने के विरोध करने हेतु सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। जनपद सदस्य मानसिंह वर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र क़ृषि प्रधान क्षेत्र है जहां कारखाना खुलना सभी किसानों के लिए पूर्णतः हानिकारक है तो वहीं ग्राम पंचायत गाड़ामोर पूर्व सरपंच दिगंबर परगनिहा ने कहा कि यदि ग्राम कोहड़िया में कारखाना खुलता है तो इसका पूर्णतः दुष्प्रभाव आसपास के कई गाँवो पर पड़ेगा। क्रांति सेना अध्यक्ष नीलेश साहू ने कहा कि युवा शक्ति को भी अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने हेतु एक जुट होकर विरोध प्रदर्शन करने हेतु आगे आना होगा। 22 गाँव किसान पंचायत जनकल्याण समिति भिंभौरी के सचिव रमेश पाटिल ने कहा कि कारखाना खोलने हेतु एनओसी की मांग को लेकर पंच सरपंच को कई प्रकार का प्रलोभन दीया जाएगा कई तरह के आरोप प्रत्यारोप भी होते रहेंगे किन्तु हमें इन सबसे बचते हुए अपना आज और अपना कल बचाने हेतु प्लांट खुलने का विरोध करना है। ग्राम कोहड़िया में हुए बैठक में मैसर्स व्रजेश स्टील प्लांट लिमिटेड के खुलने का विरोध आगे किस प्रकार किया जाएगा इस हेतु उपस्थित लोगों के द्वारा रणनीती बनाई गयी। जहां ग्राम पंचायत कोहड़िया के पंच अर्जुन साहू, पूर्व सरपंच पुनीत राम वर्मा, भूतपूर्व सरपंच रामस्वरूप वर्मा, मनीराम निषाद, रामप्रसाद शिवारे, विकास कश्यप, दवेन्द्र निषाद, कमलेश, रघुनाथ, ग्राम पंचायत गुधेली सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर निषाद, दानेश्वर वर्मा, अजीताभ मिश्रा, घणाराम निषाद आदि काफ़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्राम कोहड़िया में हुए बैठक में ग्रामीणों एवं युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button