सड़को पर फिर से उमड़ी हिंदुओं की भीड़, हिन्दू नववर्ष पर निकली रैली में

*सड़को पर फिर से उमड़ी हिंदुओं की भीड़, हिन्दू नववर्ष पर निकली रैली में

*पंडरिया _ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८० हिन्दू नववर्ष पर देश भर में अदभुत माहौल देखने को मिला जिसका प्रमाण नगर ग्राम की भगवामय दृश्य और शोसल मीडिया में चल रहे बधाई संदेश
से देख सकते है,इसी प्रकार पंडरिया नगर में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष का कार्यक्रम पुनः एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बना जिसने हिन्दू युवा साथ के साथ साथ फिर से माताएं, बहनें,सभी समाज के वरिष्ठ जन की गरिमामई उपस्थिति ने शोभा बढ़ाया,प्रभु श्री राम जी की विराट मूर्ति का झाकी इस कार्यक्रम की शोभा को दोगुनी कर रहा था इस मूर्ति के झाकी में होने से शोभा यात्रा में चमक आ आ गई थी, सुमीत तिवारी ने बताया कि इस आयोजन की तयारी के लिए हमारे पास इस वर्ष समय बहुत कम बचे हुए थे और इसे वृहद रूप में करने का विचार पूर्व से ही था हमने नववर्ष अयोजन समिति का बैठक रखा तो सभी ने मिलकर सफल बनाने का संकल्प लिया वही व्यापारी के साथ सभी समाज के लोगो ने आर्थिक सहयोग कर इस कार्यक्रम को विशाल करने के लिए आग्रह किया जिससे हमारा हौसला बढ़ा बिना देर किया कपड़े के थान से समिति के बच्चे व युवा रात भर जग कर नगर को भगवामय किया,नगर की सुंदरता बढ़ने से माहोल बन गया।
*प्रातः 7 बजे नगर के निकली प्रभात फेरी,सभी को दिए बधाई*
नगर के वरिस्थजनो ने प्रातः नगर में भ्रमण कर राम नाम के धुन में प्रभातफेरी निकाली गई और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दिया गया
*प्रभु श्री राम जी की अद्भुत झाकी की महाआरती, व भारत माता की महाआरती*
नगर भ्रमण के पश्चात नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पंडरिया में प्रभु श्री राम जी की महाआरती व मां भारती की आरती हिन्दू समाज के सभी समाज प्रमुखों के द्वारा मिलकर किया गया उसके पश्चात् राममुरारी यादव जी ने आयोजन समिति के रूप में अपना उद्बोधन भाषण रखा व नववर्ष के अर्थ को समझाया सतनामी समाज से पदमराज टंडन,जैन समाज से संतोष जैन ब्राह्मण समाज से नवलकिशोर पांडेय,सिख समाज से गुरुनाम छाबड़ा साहू समाज से शैलेंद्र साहू,,ठाकुर समाज से रितेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन नित बढ़ रहा है और युवाओं के मेहनत से और समाज के सहयोग से यह कार्यक्रम विशाल होता जा रहा है, हम सभी हिन्दुओं को इसी प्रकार एकजुट होकर धर्म के लिए कार्य करना होगा,आयोजन समिति से रघुनंदन गुप्ता ने मंच संचालन व रामनाथ राजपूत ने व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, अपेन्द्र चौबे, मृगेंद्र राजपूत, उमा बर्मन,पीहू काजल के साथ पूरी टीम की मेहनत से यह आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और अंत में तेजप्रकाश तिवारी बाबा ने इस आयोजन में शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से सहयोग करने वाले सभी वरिष्ठ युवा के साथ मातृ शक्ति कन्या शक्ति का आभार व्यक्त किया अंत में यह कार्यक्रम महामाया चौक पंडरिया में संपन्न हुआ




