विविध

*बेरला के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की माध्यम स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच व परीक्षण*

*बेमेतरा/बेरला:-* राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय पॉलीटेक्निक बेरला द्वारा विगत सप्ताह को मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत, बेमेतरा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी (छ.ग.) तथा नगर पंचायत बेरला के सहयोग से संस्था परिवार के समस्त अधिकारीयों – कर्मचारियों एवम विद्यार्थियों का मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया| जिसमे चिकित्सा अधिकारी के अधीनस्थ 41 प्रकार के टेस्ट एवम आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण, ब्लड ग्रुप जाँच किया गया| उक्त कार्यक्रम में वनिश दुबे, CMO बेरला, प्राचार्य डॉ. रमण मेहर, अजय साहू, (APM), डॉ. सुरेश पटेल, कुंदन कुमार ,कार्यक्रम अधिकारी व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे| संस्था परिवार से 135 लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण सेवा से लाभान्वित हुए|

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button