छत्तीसगढ़

बिंजली डेम में बाढ़ आपदा प्रबंधन का हुआ मॉक ड्रिल कलेक्टर और एसपी रहे उपस्थित

बिंजली डेम में बाढ़ आपदा प्रबंधन का हुआ मॉक ड्रिल
कलेक्टर और एसपी रहे उपस्थित
नारायणपुर,  2022-राज्य शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित बिंजली डेम (शांत सरोवर) में नगर सेना के जवानों द्वारा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के बचाव प्रबंधन का का मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने पूरे अभ्यास कार्यक्रम को बारीकी से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान नगर सेना के जवानों ने बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को बचाने के लिए लाईफ बोट, लाईफ जैकेट, रबर ट्यूब के इस्तेमाल तथा बचाये गये व्यक्तियों के प्राथमिक एवं त्वरित उपचार (कृत्रिम सांस देना नब्ज की जांच, स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाना) का बखूबी प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो कि जिले में कभी-कभी अत्याधिक वर्शा के दौरान बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। इनमें बिंजली डेम के डूबान स्थल खड़कागांव, खैराभाट के अलावा छेरीबेड़ा के नजदीक नाला, पिनकांेडा नाला एवं माड़िन नदी के तटवर्ती गांव चिन्हित है। इसके पूर्व नगर सेना के जवानों ने माहका और बंगलापारा में अचानक बाढ़ की स्थिति में फंसें लोगों के रेस्क्यू का भी मॉक ड्रिल किया। प्राप्त सूत्रों अनुसार नगर सेना द्वारा इस प्रकार के अभ्यास भविश्य में भी निरंतर किये जाते रहेंगे। ताकि इस प्रकार की घटनाओं से जानमाल की सुरक्षा की जा सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिशेक गुप्ता, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित गर्ग, कमांडेंट नगर सेना श्री मनोहर चौहान, बीएमओ डॉ केशव साहू के अलावा अन्य नगर सेना, स्वास्थ्य, राजस्व विभागों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button