*डीएलआरसी एवं डीएलसीसी की बैठक आज*

बेमेतरा:- कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता मे कल 28 नवंबर 2024 को कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति डीएलआरसी की बैठक शाम 4.00 बजे एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति डीएलसीसी की बैठक शाम 4.45 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक मे विभिन्न एजेंडा जैसे पिछली (37वीं) जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिती बैठक की कार्यवाही बिन्दुओं पर चर्चा, जिले में कार्यरत बैंकों की मार्च एवं जून और सितंबर 2024 तिमाही की समीक्षा एवं बैंकों का ऋण जमा अनुपात, शासकीय योजनाओं की मार्च एवं जून और सितंबर 2024 तिमाही की प्रगति की समीक्षा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम अन्तर्गत बैंक लिंकेज की समीक्षा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बेमेतरा व खादी ग्रामोद्योग की प्रगति पर समीक्षा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनजेएलएम योजना की प्रगति पर समीक्षा।
अन्त्यावसायी एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना के कार्यों की समीक्षा। प्रधान मंत्री मुद्रा योजना योजना की समीक्षा। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना की समीक्षा। जिले में वित्तीय साक्षरता प्लान, डिजिटल पेमेंट एवं आधार सीडिंग पर चर्चा, किसानों की आय वर्ष 2024-25 तक दोगुना किये जाने पर चर्चा। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत पशुपालन एवं मत्स्य पालन की साख उपलब्धता पर चर्चा। वार्षिक साख योजना 2023-24 की प्रगति और वार्षिक साख योजना 2024-25 के अनुमोदन एवं कृषि अवसंरचना निधि पर चर्चा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के त्वरित स्वीकृति एवं वितरित पर चर्चा। बैंकों द्वारा समय पर आंकडे उपलब्ध कराने हेतु चर्चा। तथा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा। जैसे एजेंडा शामिल है।




