कंगाल पाकिस्तान की अद्भुत शादी, खरीदकर खाना खाते हैं मेहमान, 2 किलो चिकन के लिए देते हैं इतने पैसे

वीडियो की दिखाया गया है कि एक गांव में शादी का आयोजन किया गया. दूल्हा पारंपरिक लिबास में नजर आया लेकिन खाने की व्यवस्था बिल्कुल बाजार जैसी थी. मेहमान लाइन में खड़े होकर एक काउंटर पर जाते हैं, जहां एक व्यक्ति नकदी लेता है. पैसे जमा करने के बाद, खाना तराजू पर तौला जाता है. पुलाव के 1 किलो के लिए 2000 रुपये, चिकन करी के 2 किलो के लिए 5000 रुपये और सब्जी के लिए 1000 रुपये चार्ज किए जाते हैं. अलग-अलग शादियों में ये रेट अलग होता है. मेहमान घर से लाए बर्तनों में खाना पैक कर ले जाते हैंपाकिस्तान में बढ़ रहा है क्रेज
दिन ब दिन पाकिस्तान में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. विश्व पटल पर पाकिस्तान की गरीबी का मजाक बन रहा है. इस बीच शादियों में ऐसी मेहमाननवाजी देख सब हैरान रह गए. कई जगह मेहमान प्लास्टिक के डिब्बों में खाना भरकर घर ले जाते नजर आते है. लोग इस तरह की व्यवस्था देख हैरान हैं. लोगों को यह सुपरमार्केट जैसा नजर आया. वीडियो में हंसी-मजाक का माहौल है, लेकिन पीछे की हकीकत उदासी चिंताजनक है. पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जिंदगी को मुश्किल बना दिया हैकर्जे में डूब रहा पाकिस्तान
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में मुद्रास्फीति दर 38 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जिससे खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है. चिकन का दाम प्रति किलो 1500 रुपये से ऊपर हो गया है, जबकि गेहूं और चावल भी महंगे हैं. ऐसे में शादियां, जो दक्षिण एशिया में सामाजिक उत्सव का प्रतीक हैं, अब बोझ बन गई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद, कई पाकिस्तानी यूजर्स ने अपनी कहानियां शेयर की. एक यूजर ने लिखा, “हमारी शादी में भी यही करना पड़ा, वरना कर्ज के बोझ तले दब जाते.” वहीं, भारतीय यूजर्स ने तुलना की, “भारत में तो लिफाफा देकर फ्री खाना, लेकिन पाकिस्तान में पेमेंट फर्स्ट!”




