देश दुनिया

हरियाणा के MLA रहे भव्य ने जब IPS से की शादी, लाल लहंगे में महारानी की तरह सजीं परी बिश्नोई, लगीं बला की खूबसूरत

शादी के दिन हर लड़की की चाहत सबसे बेस्ट दिखने की होती है। तभी तो शादी की तारीख तय होते ही उनकी तैयारा शुरू हो जाती है और जब उनका लुक सबसे यूनिक बन जाता है, तो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अक्सर बॉलीवुड हीरोइन के ब्राइडल लुक्स लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन सजने- संवरने के मामले में IAS और IPS अधिकारी भी पीछे नहीं रहती। ऐसे में जब IAS परी बिश्नोई दुल्हन बनीं, तो उनकी खूबसूरती को सब देखते रह गए।परी हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजन लाल बिश्नोई के परिवार की बहू बनी हैं। उन्होंने भव्य बिश्नोई से शादी की, जो आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में जब वह MLA की बीवी बनीं, तो ब्राइडल लहंगे में उनकी अदाएं किसी राजघराने वाली ही लगीं। तभी तो दो साल बाद भी उनका ब्राइडल लुक्स लोगों का दिल जीत लेता है।अब बेटी वेदा के मां- पापा बन चुके भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई ने 2023 में उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। जिसमें दोनों का ही रॉयल लुक देखने को मिला। जहां दुल्हनिया लाल लहंगे में सजीं, तो दूल्हा राजा का महाराजा स्टाइल शेरवानी में लुक देखते ही बना। तभी तो दोनों की वेडिंग फोटोज सामने आने के बाद लगा कि जैसे किसी राजघराने में शादी हुई है, जो आज भी किसी नई जोड़े के लुक को टक्कर दे जाए।पहले दूल्हे राजा के लुक पर ही नजर डालते हैं, जो बेज और लाइट गोल्ड शेड शेरवानी पहने हुए हैं। जिसमें पहले नीचे कुर्ते को हल्का फ्रॉक स्टाइल लुक देते हुए प्लेन रखा, तो फिर ऊपर हैवी एम्बेलिश्ड जैकेट पेयर की। जिसकी फुल स्लीव्स और लेंथ नीचे वाले कुर्ते से शॉर्ट है। इसे सुनहरे वर्क से हैवी बनाया है, तो साथ में चूड़ीदार और स्टॉल कैरी करके उन्होंने लुक को कंप्लीट बनाया। जहां उनका प्रिंटेड साफा भी लुक को शानदार बनाने का काम कर गया।परी बिश्नोई ने लाल लहंगा पहनकर एकदम शाही एंट्री ली। जहां उनका सुनहरे फ्लोरल वर्क से सजा लहंगा बेहद स्टनिंग लगा। जिसके अपर पोर्शन पर बेल से जालीदार पैटर्न बनाकर बीच में फ्लोरल बूटी दी हैं, तो निचले हिस्से पर पतले और चौड़े बॉर्डर के साथ इसे डिजाइन किया। जिस पर हुई इंटीक्रेट एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन सितारों का काम शानदार लगा।लहंगे के साथ परी ने ब्रोड वी नेकलाइन ब्लाउज पहना। जिसे हाफ स्लीव्स दी हैं, तो इस पर भी लहंगे की तरह ही हैवी वर्क हुआ है। जहां नेकलाइन के बॉर्डर को हाइलाइट किया और फिर तिरछी लाइनों में बेल बनाकर इसे सजाया। वहीं, हाफ स्लीव्स के बॉर्डर को रेड मोतियों वाला लटकन लगाकर फिनिशिंग टच दिया। जिसने उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना दियाहर ब्राइड की तरह परी बिश्नोई ने भी दो ब्राइडल दुपट्टे कैरी किए। जहां एक को उन्होंने प्लीट्स में करके अपने कंधे पर पिनअप कर लिया और फिर सिर पर पल्लू लिया, तो दूसरे लाइट वेट दुपट्टे को उन्होंने वेल की तरह सिर पर ओढ़ ब्राइडल एंट्री की। जिस पर सिर्फ बॉर्डर को हैवी रखा है, जबकि साइड दुपट्टे को किरण लेस के साथ ही लहंगे जैसे वर्क से सजाया। जिसने उनके   की खूबसूरती और निखार दी।अपने लुक को गहनों के साथ और भी शाही बना दिया। जहां उनके गले में चोकर हार के साथ ही दो लेयर वाला रानी हार, बोडले के साथ शीश पट्टी, नथ, इयररिंग्स और रिंग्स, सबकुछ परफेक्ट लगा। वहीं, मेहंदी वाले हाथों में चूड़ियां पहन उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button