विविध

*सभी थाना एवं चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने के दिये निर्देश*

 

 

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 21 जनवरी 2025 को थाना बेमेतरा 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना नवागढ 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना नांदघाट 04 प्रकरण में 04 व्यक्ति, थाना खम्हरिया 04 प्रकरण में 04 व्यक्ति, थाना परपोडी 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति, थाना चंदनू 03 प्रकरण में 03 व्यक्ति, यातायात बेमेतरा 15 प्रकरण में 15 व्यक्ति के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 32 प्रकरण में कुल 4,400 रूपये समन शुल्क लिया गया। थाना नवागढ एवं बेमेतरा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 06 प्रकरण में 06 आरोपी के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे ने जिले के सभी थाना व चौकी व यातायात प्रभारी को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर वाहन को जप्त करने के निर्देश दिए। तथा सभी थाना एवं चौकी व यातायात प्रभारी वाहनों की चेकिंग एवं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से गुम व चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के निर्देश दिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button