विविध

*अपर कलेक्टर मार्कण्डेय पहुंचे कृषि उपज मण्डी*

*प्रस्तावित स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि का किया निरीक्षण*

बेमेतरा:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रस्तावित कृषि उपज मंडी में स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, मतदान सामग्री वितरण, वापसी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर मार्कण्डेय ने कृषि उपज मण्डी में जरुरी सभी सुविधाएं लाईट, पानी, शौचालय के साथ ही खिड़की दरवाजे इत्यादि का भी सघन निरीक्षण किया। उन्होने लाईट छोटीमोटी मरम्मत इत्यादि पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ इवीएम नोडल अधिकारी भूपेन्द्र जोशी, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, मण्डी सचिव मेरावी, लोक निर्माण उपअभियंता सहित निर्वाचन सुपरवाईजर संतोष नामदेव उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button