विविध

*■भाजपा मण्डल बेरला के पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष प्रह्लाद वर्मा ने 2900 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की प्रदेश सरकार से की मांग■*

*बेमेतरा/बेरला :-* बेरला मंडल के भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने प्रदेश सरकार से किसान न्याय योजना के औचित्य को बरकरार रखने 2900रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 22 क्विटल प्रति एकड़ धान खरीदी की मांग की है उन्हों ने बताया कि 2018 में धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपए था तब बोनस की राशि 750 रुपए अर्थात धान के समर्थन मूल्य का लग भग 42 प्रतिशत मिल रही थी केंद्र सरकार द्वारा प्रति वर्ष धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाता है जिसके हिसाब से 2021- 22 की खरीदी का 2900 रुपया पहुंचा है जिसे राज्य सरकार को देना चाहिए

2018 तक केंद्र सरकार राज्य से 43लाख मिट्रिक टन चावल केंद्रीय कोटा के लिए खरीदी करती थी तब भाजपा सरकार 15 क्विटल प्रति एकड़ धान की खरीदी सुब्वस्थित तरीके से करती थी आज की स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य सरकार से खरीदी करती हैं अर्थात केंद्र सरकार द्वारा खरीदी की दर डेढ़ गुना बड़ा दी गई हैं इस प्रकार अब राज्य सरकार का दायित्व बनता है किसानों की हित में 22 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी सुनिश्चित करते हुए तथाकथित किसान न्याय योजना की सार्थकता सिद्ध करें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button