*भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का बेमेतरा में भव्य स्वागत*

बेमेतरा, 15 सितंबर 2025: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का आज बेमेतरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सिग्नल चौक पर आयोजित इस भव्य समारोह में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और विधायक दीपेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
विधायक दीपेश साहू ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि डॉ. जांगड़े के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं का समाधान और भी तेज़ी से होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जांगड़े समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और उनके मार्गदर्शन में समाज के उत्थान और विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की “सबका साथ, सबका विकास” की सोच की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. जांगड़े जैसे ऊर्जावान और ज़मीनी नेता के जुड़ने से समाज के विकास की गति और दिशा दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर रजक, कर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




