विविध

*कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पर जिले के 74 शिक्षक व 12 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक रूप से सक्रिय पिरदा न्यू स्पोर्ट्स ग्रुप को किया सम्मान*

 

बेमेतरा/बेरला:- जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह बेरला में प्रतिवर्षानुसार पूर्व विधायक बेमेतरा अवधेश सिंह चन्देल के संयोजन में 5 सितम्बर को सम्पन्न हुआ।बेमेतरा जिले से 74 शिक्षक 12 मेधावी छात्र छात्राओं एवं सामाजिक रूप से सक्रिय पिरदा न्यू स्पोर्ट्स ग्रुप के सम्मान का आयोजन रखा गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ संजय तिवारी कुलपति हेमचंद यादव विश्व विद्यालय दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. जीए घनश्याम संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा संचानलय नवा रायपुर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के संयोजक अवधेश सिंह चन्देल द्वारा स्वागत भाषण के दौरान समस्त गुरुजनों को स्नेह व आशीष प्रदान करने हेतु धन्यवाद देते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी जिले में शिक्षकों के सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने जिले के शिक्षको को सुदृण बेमेतरा का सूत्रधार बताया उन्होंने शिक्षको एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ.संजय तिवारी ने अपने उद्धबोधन ने शिक्षा को मानवीय मूल्यों के अनुरूप डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के कार्यप्रणाली असफलता की जिम्मेदारी स्वयं लेना सफलता का श्रेय सबको देना का उदारहण देते हुए गुरु शिष्य पंरपरा चाणक्य का उदाहरण देते हुए गुरु की महिमा का एवं सेवानिवृत्त शिक्षको को उनके कार्यो के लिए बधाई शुभकामनाएं व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि प्रो जीए घनश्याम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। शिक्षक अध्यपाक एवं गुरु के अर्थ व महत्व बताया भारतीयता एवं छत्तीसगढिया भाव पर बात रखते हुए कहा जिनके ह्रदय में व कार्यप्रणाली में छत्तीसगढ़ व भारत बसता है वही सच्चे अर्थों में भारतीय व छत्तीसगढ़ीया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अश्वनी कुमार बैनर्जी, संध्या परगनिहा, ओमप्रकाश जोशी, राजेन्द्र शर्मा, प्रीतम चन्देल विशाल देशलहरा, डोमेन्द्र राजपूत बलराम पटेल, सूर्यकांत नायक, पोषण वर्मा, सेवाराम साहू, संतोष साहू, नीरज राजपूत, दीक्षांत साहू, पुष्पा साहू, बलराम यादव, महेंद्र भट्टर, यतीश द्विवेदी, जित्तू जैन, आशीष सोनी, मानक चतुर्वेदी, शिवझड़ी सिन्हा, मोहित साहू, जहर साहू, कैलाश शर्मा, राजा साहू, लालू साहू, केदार सिन्हा, सिद्धू चन्देल, प्रदीप राजपूत, विजय सुखवानी, उमा नेताम, लक्ष्मी लता वर्मा, भुनेश्वरी टंडन, अंजनी पाटिल, सुनील राजपूत, रेखा सिन्हा, ललिता साहू, बंशी राठी, मोहन वर्मा, डेरहा देवांगन, दीपिका साहू, कल्याणी साहू, दीपा वर्मा, परस वैष्णव, भुनेश्वर यादव, पिंटू सिन्हा, सरजू साहू, नारायण पटेल, सिमपु परगनिहा, प्रह्लाद वर्मा, गोवर्धन यादव, एवन यादव, प्रमोद गुप्ता, प्रमोद साहू, सूंदर यादव, अश्वनी मानिकपुरी, तारकेश्वर साहू, दीपक यादव, दीपक यादव, बलराम शिवारे, संतोष यादव, अजय शर्मा, प्रियांशु सिंह, दिलीप निषाद, आदित्य तिवारी, अरमान, लखन साहू, बीरेंद्र साहू, सुशीलपुरी गोस्वामी, सियाराम सिन्हा, उत्तम सिन्हा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button