विविध

*●अंधियारखोर में पुल एवं सड़क पर घुमन्तु पशुओं का डेरा, राहगीर परेशान●*

 

*बेमेतरा/नवागढ़:-* नवागढ़ थाना इलाके अंतर्गत ग्राम अंधियारखोर (पड़कीडीह) में हॉफ नदी पर स्थित पुल पर रोजाना बेजुबान पशुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है, जो सड़क मुसाफिरों सहित क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी स्थानीय समस्या बन हुआ है। बताया जा रहा है कि हरसाल बरसात के मौसम में इसी तरह गांव-परिक्षेत्र की मवेशी पुल के ऊपर पहुंचकर सड़क पर बैठ जाते है, जिससे सड़क पर गुज़रने के दौरान हादसा होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा लगातार सड़को पर मवेशी बैठने एवं पाए जाने पर जिम्मेदार प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी गयी है इसके बावजूद लगातार सड़को पर बेजुबान पशुओ का डेरा इन दिनों अंधियारखोर गाँव- परिक्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वैसे तो इस सम्बंध में शासन-प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं पशुओ के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जाते है इसके बावजूद दर्जनों की तादाद में सड़कों पर बेजुबान पशुओ का दिखना स्वभाविक है जिससे स्थानीय पंचायत प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रियता झलकती है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button