विविध

*सरकार की वादा खिलाफी और बेरूखी के चलते भविष्य की चिंता में डूबे पंचायत सचिव की क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान आकस्मिक मौत, ब्लॉक सचिव संघ ने दिया श्रद्धांजली*

 

बेरला:- छत्तीसगढ़ सरकार एवं पंचायत विभाग के मंत्री मौन व्रत पर विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर पंचायत सचिवों का शासकीय करण करने का वादा किया गया था और उस वादा को बकायदा मोदी की गारंटी का नाम दिया गया। जिसके कारण पूरे प्रदेश स्तर के पंचायत सचिव भाजपा का सरकार बनाने में बस्तर से लेकर सरगुजा, दुर्ग से लेकर बिलासपुर संभाग तक समस्त सचिव गण सरकार बनाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा दिये और सचिवों की बदौलत सरकार बन भी गयी। सरकार बनने के बाद सचिवों द्वारा 7 जुलाई 2024 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में सचिव दिवस के अवसर पर नवगठित सरकार एवं उसके मंत्रियों का सम्मान समारोह रखा गया और उस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सचिवों की शासकीय करण करने हेतु कमेटी गठन का घोषणा किया। 30 दिन में कमेटी को रिपोर्ट सौंपने का समय सीमा दिया गया। लेकिन उस कमेटी ने अपना रिपोर्ट आज तक सरकार को नहीं सौंपा और सरकार ने कमेटी के अनुसंशा के भरोसे सचिवों का भविष्य अधर में छोड़कर सुध लेना भी छोड़ दिया। सरकार द्वारा किये गये मोदी की गारंटी शासकीय करण की मांग को लेकर एवं सरकार को उसके द्वारा किये वादा को याद दिलाने 17 मार्च 2025 को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगा। मजबूरन छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के 146 विकासखंड के 11694 पंचायत सचिवों को हड़ताल पर बैठना पड़ा। आज हड़ताल करते एक माह बीत गया। लेकिन सरकार अभी भी कुंभकर्णी नींद में सोये हुये है कुंभकर्णी नींद से सरकार को जगाने के लिये दिनांक 13 अप्रैल 2025 से क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ किया गया है। इसी दौरान दिनांक 15 अप्रैल 2025 को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे 54 वर्षिय सचिव राजकुमार कश्यप ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा जनपद पंचायत पाली जिला कोरबा आकस्मिक दु:खद मृत्यु हो गया। साथ में दो अन्य सचिव मोहित साहू ग्राम पंचायत उतेकेल जनपद पंचायत पिथौरा जिला महासमुंद, रामेश्वर चौहान ग्राम पंचायत बनकोम्बो जनपद पंचायत कुनकुरी जिला जशपुर की भी असमयिक मृत्यु हो गया। सचिव संघ हित में अपनी जान गवाने वाले जांबाज साथियों को ब्लाक ईकाई बेरला में ब्लाक अध्यक्ष केहर सिंह साहू के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सचिव संघ के धरना स्थल में गजानंद वर्मा द्वारा संगठन संबंधी गतिविधियों से अवगत कराया और कहा कि सरकार जब तक शासकीय करण आदेश प्रसारित नही करते तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर जीवन साहू, श्याम लाल साहू, जनक साहू, टोप सिंह निषाद, दशरथ निर्मलकर, गिरवर गायकवाड़, मूलचंद साहू, भोजराम धीवर, परमेश्वर निषाद, लेखराम साहू, लवकुश मानिकपुरी, रोशन मानिकपुरी स्वरूपानंद वर्मा, रामानंद साहू, प्रमोद सिंह राजपूत, अशोक कुमार गायकवाड़, संतोष मरकाम, पतिराम साहू, पंचराम निषाद, पवन विश्वकर्मा, गजेंद्र यादव, राज कुमार साहू, प्रभु राम साहू, गजेंद्र वर्मा, जगदीश यादव, कमलेश्वर देशलहरा, रोहित बंजारे, चिंताराम निषाद, चुनू राम साहू, मीनू साहू, गोवर्धन साहू, पुष्पराज परगनिहा, अमित देवांगन, त्रिवेणी साहू, सविता वर्मा, विनीता शर्मा, ममता साहू, सुरेखा, निशा शर्मा, सरिता यदु, कीर्ति साहू, चंद्रा मार्कण्डेय, नीतू साहू, जमोत्री मनहरे, अनीता मार्कण्डेय एवं पंचायत सचिव संघ बेरला के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button