होलिका दहन की रात मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

*
*धारा – 118(2), 324(2), 126(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS*
*⏩ होलिका दहन की रात मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
*⏩ इससे पूर्व तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं*
दिनांक 14.03.2025 को थाना पाण्डातराई में ग्राम डोंगरिया कला निवासी *अनुज निर्मलकर पिता छन्नू निर्मलकर (उम्र 35 वर्ष)* द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम के ही *अनिल चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, राजेन्द्रा चंद्रवंशी* और *रोहित ऊर्फ गोलू चंद्रवंशी* द्वारा रास्ता रोककर एकराय होकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई एवं हाथ, मुक्का, डंडा से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई।
घटना गंभीर प्रकृति की होने से *पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS)* द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल (RPS)*, *श्री पंकज पटेल (RPS)* एवं *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक (RPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी *उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान* के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए *फरार आरोपी अनिल चंद्रवंशी पिता बालाराम चंद्रवंशी निवासी डोंगरिया कला* को दिनांक 11.04.2025 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
इससे पूर्व, उक्त प्रकरण के *तीन अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जिला जेल कवर्धा भेजे जा चुके हैं*, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
*कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट करती है कि ऐसे गंभीर प्रकरणों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, और कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।*




