विविध

*■एक नाबालिग सहित दोनों बेटे ही निकले पिता के हत्यारे, शिवनाथ नदी पर मिली लाश मामले की जांच में लगी बेरला पुलिस को मिली कामयाबी■*

 

*बेमेतरा:-* बेरला थाना क्षेत्र के सिंवार गांव में शिवनाथ नदी पर बहते पाए गए सांकरा गाँव निवासी मोतीलाल साहू के शव के सम्बंध जांच में लगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हत्याकांड के वारदात में मृतक के दोनों बेटा शमिल थे, जिन्होंने पिताजी की हरकतों एवं जमीन विवाद में पिता को मौत के घाट उतारकर उसकी लाश को शिवनाथ नदी में फेंक दिया।बेरला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गयी है।

 

दरअसल गत 20 जून को बेरला पुलिस थाना को सूचना मिली थी कि सिंवार समीप शिवनाथ नदी पर एक अज्ञात व्यक्ति की तीन दिन पुरानी लाश तैर रही है जिसकी शिनाख्त सांकरा निवासी मोतीलाल साहू के रूप में हुई थी। इस मामले में दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन, बेमेतरा एसपी-रामकृष्ण साहू के दिशानिर्देश पर बेरला एसडीपीओ तेजराम पटेल एवं बेरला थाना प्रभारी मयंक मिश्रा के अगुवाई में टीम गठित कर जांच-तफ्तीश भी शुरू कर दी थी। जिसमे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर गहन पूछताछ में पाया कि मृतक को उनके बेटो द्वारा ही जान से मारा गया है। जिसमे दूसरा पुत्र नाबालिग भी शामिल रहा है। पुलिस से पूछताछ में ग्राम सांकरा के मृतक मोतीलाल के 19 वर्षीय पहले बेटे इंद्रेश साहू ने बताया कि उनके पिता गाँव मे एक नाबालिग लड़की के साथ यौन दुष्कर्म मामले में जेल से छूटने के बाद घर आकर लगातार शराब पीकर अय्याशी कर रहा था एवं इसी चक्कर मे पुरखौती जमीन को भी बिक्री कर रहा था जिससे 17 जून की रात 10 बजे दोनों बाप बेटे(मृतक मोतीलाल और आरोपी इंद्रेश) में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गयी जिस पर आरोपी पुत्र ने गुस्से व तैश में आकर पिता के पेट पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वही दर्द में जोर जोर से चिल्लाने पर फिर उसने पिता का गला घोंटकर उसे मौत की नींद के सुला दिया। वही फिर पुलिस व गांव वालों से बचने मनगढ़ंत कहानी गढ़ने के लिए दोस्त को पिताजी के गायब होने की जानकारी देकर बाहर रात गुजारी इसी बीच उसने सुबह एक्टिवा वाहन में पिता के शव को बोरी में भरकर सिंवार गाँव के शिवनाथ नदी घाट में मंदिर के समीप जाकर फेंक दिया। वही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बाड़ी के कुएं एवं मृतक के मोबाईल को बड़े तालाब में फेंककर पिता के लापता होने की बात करता रहा।

 

बेरला पुलिस ने कल 23 जून दिन रविवार को आरोपी पुत्र इंद्रेश साहू एवं विधि संघर्षरत बालक के कृत्य पर धारा 302, 201 व 120(बी) के तहत दर्ज अपराध में कार्यवाही करते हुए आरोपी इंद्रेश को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर एवं नाबालिग बालक को बाल सम्प्रेषण (सुधार) गृह भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में वरिष्ठ अफसरो के सहयोग के अलावा बेरला थाना, कण्डरका पुलिस चौकी एवं साइबर प्रभारी सब इंस्पेक्टर- मयंक मिश्रा, एएसआई-दीनानाथ सिन्हा, हेड कॉन्स्टेबल-रविन्द्र तिवारी, मोहित चेलक, संजय पाटिल, कुशाल बोरकर, महेश जांगड़े, बिरेन्द्र साहू, प्रमोद बंजारे, शिव यादव, नरेश वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका व योगदान सराहना योग्य रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button