विविध

*चैत्र नवरात्र के महाष्टमी पर देवी दरबारों व घरों में हुआ हवन-पूजन, देवी के जस गीत व जयकारों से गूंज उठे अंचल*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला अंचल सहित प्रदेश में चैत्र नवरात्रि के पर्व देवालयों व घरों में ज्योत जंवारा धूम देखी जा रही है। गांव व शहर अंचल में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति कलश स्थापित किया गया है। वही मां शीतला महामाया व घरों में मनोकामना के साथ जंवारा बोया गया है। आपको बता दें कि ब्लोम बेरला क्षेत्र के ग्राम मनियारी में इस चैत्र नवरात्र के पर्व में शीतला मंदिर के साथ गांव के श्रद्धालु भी अपनी मनोकामना को लेकर एप्ने घरों में ज्योति कलश और जंवारा बोया गया है। वही सांझ ढलते ही मंदिरों व घरों माता की आरती पूजा किया जाता है। यह शिलशिला लगातार नव दिनों तक माता की सेवा गीत व जयकारों से पूरा गांव देवी की धुन की आनंद मय हो उठे है। उसके बाद माता शीतला महामाया व हिंगलाज माई के सेवा में सेउक सेवक मांदर की थाप पर जसगीतों का आयोजन हो रहा है जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। ग्राम मनियारी के शीतला माता मंदिर में 11 ज्योति कलश जल रहे है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना की ज्योति जलाए है। इस अष्टमी पर हवन पूजा के बाद देवी स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए व्रतधारियों ने कन्याओं का श्रृंगार कर उनकी पूजा कर उन्हें भोजन कराया। उसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button