विविध

*ग्राम हसदा में सम्पन्न हुआ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का दो दिवसीय 78 वाँ महाअधिवेशन*

 

 

बेरला :- छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 78 वाँ महाअधिवेशन का आयोजन बीते 24 एवं 25 फ़रवरी को ग्राम हसदा में किया गया था । प्रथम दिवस पर प्रातः काल राम सत्ता के पारम्परिक गीतों का संगीत मय गायन के साथ कलश यात्रा के पश्चात छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा एवं चंद्रशेखर परगनिहा राज प्रधान धमधा राज, सहित नौ राज के राजप्रधानों द्वारा ध्वजा रोहण किया गया । जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी एवं महापुरुषों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण किया गया । लोकगायक दिलीप टिकरिहा द्वारा छतीसगढ़ का राज गीत का गायन किया गया तो वहीं ध्रुव कुमार वर्मा द्वारा रचित कुर्मी गौरव गीत का गायन दौलत राम धुरंधर के द्वारा किया गया । जिसके पश्चात केंद्र एवं राज के सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया ।

प्रथम दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार दोपहर को कार्यक्रम में शिरकत की और सम्पूर्ण समाज को सम्बोधित किया । उक्त कार्यक्रम में दर्जनों विशेष प्रतिभावान छात्रों छात्रवृत्ति और विशेष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया । संध्या कालीन पावन बेला में केन्द्रीय अध्यक्ष सहित सभी राज के राजप्रधानों ने प्रतिवेदनों का वाचन किया तो वहीं कई प्रवक्ताओं ने खुले मंच के दौरान विभिन्न विषयों पर अपना विचार रखे । रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के रुप में ‘गँवई के फूल’ की शानदार प्रस्तुति रही ।

द्वितीय दिवस पर राज एवं समस्त केन्द्रीय महिला कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात महिलाओं के द्वारा भी पर विभिन्न विषयों पर अपना विचार प्रस्तुत किया गया । रविवार दोपहर को केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान दो विशेष प्रस्ताव रखा जिसमें पहले प्रस्ताव पर विवाह में जूता छिपाने की रस्म के दौरान मांगे जाने वाली राशि पर प्रतिबंध की बात कहीं साथ ही दरवाज़े पर दूल्हा दुल्हन का रास्ता रोकने की रस्म (डाहर छेकउनी ) पर मांगी जाने वाली राशि पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कहीं जिसे महाधिवेशन में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं स्वजातीय जनों की सर्व सहमति से पारित किया गया ।

उक्त अधिवेशन में रविवार दोपहर लगभग 3 बजे के पश्चात महामहिम राज्यपाल (महाराष्ट्र) रमेश बैस, श्री बालयोगेश्वर रामबालकदास जी महात्यागी एवं छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनके द्वारा सामाजिक साहित्यिक पत्रिका ‘आखर थरहा’ अंक- 3 वर्ष 2024 का विमोचन किया गया तथा समाज में सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवी श्री मनराखन लाल वर्मा, श्री गन्नु वर्मा एवं निगम आडिल को समाज के उच्च सम्मान समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया ।

रमेश बैस ने भी सम्पूर्ण समाज को सम्बोधित किया तो वहीं रामबालक दास महत्यागी जी ने जामड़ी पाटेश्वर धाम में कौशल्या माता के मंदिर निर्माण का जिक्र करते मंच से सम्पूर्ण क्षेत्र वासियों को राजिम कुम्भ आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान दान दाता कमलनारायण वर्मा ने कौशल्या माता मंदिर के निर्माण हेतु 51000 रु दान देने की घोषणा की । श्री टंकराम वर्मा जी ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे समाज सेवा का शानदार अवसर प्राप्त हुआ है l मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा ।

संध्या कालीन पावन बेला में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र विद्यायक दीपेश साहू एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल भी इस महाअधिवेशन में शामिल हुए । उक्त महाअधिवेशन के दौरान आदर्श विवाह के अंतर्गत 8 जोड़ों का विवाह ग्राम हसदा में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के अंत में धमधा राज के राजप्रधान चंद्रशेखर परगनिहा ने समाज में प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले बुजुर्गों महिलाओं युवाओं बच्चोँ सहित सभी वर्गों का आभार जताया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।कार्यक्रम में मंच संचालन धमधाराज के सचिव कमलेश वर्मा, ललित टिकरिहा एवं केंद्रीय प्रवक्ता सह मंत्री ऋषि वर्मा ने किया। इस दौरान संरक्षक अरुण परगनिहा, उपराजप्रधान शिवा चन्द्रवंशी विवाह प्रभारी दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, विष्णु वर्मा, दीपक वर्मा पंकज वर्मा, तोरण नायक, भूपेंद्र टिकरिहा, रोहित वर्मा, प्रफुल वर्मा मनोज वर्मा, युवाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, रीता वर्मा, दुलारी वर्मा, लक्ष्मीलता वर्मा, जोगी राम वर्मा, मनोज वर्मा, ब्रम्हानंद वर्मा, नारायण वर्मा, लोकेश वर्मा, चन्द्रहास वर्मा, विकास कश्यप आदि मौजूद रहे ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button