
*बेमेतरा/साजा:-* ज़िले के साजा तहसीलदार विनोद बंजारे ने इंसानियत का एक बार फिर परिचय दिया है।जिसमे जानकारी के मुताबिक आज वृहस्पतिवार के दिन सुबह के वक्त रोजाना की तरह अपने प्रशासनिक काफिले के साथ सेवा व कार्यक्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इसी दरम्यान उन्हें ग्राम केवतरा के समीप सड़क पर दो व्यक्ति घायल अवस्था मे दिखाई दिए तो साजा तहसीलदार ने बाकायदा अपना सारा कामकाज छोड़कर प्रशासनिक काफिला रोकवाया। फिर उक्त घायलों के सम्बंध में जानकारी लेकर दोनों घायलों को त्वरित उपचार के लिए स्वंय के सरकारी वाहन से ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सराहनीय मदद की। बताया जा रहा है कि केवतरा के समीप साजा-लोहारा मार्ग पर दो युवा दुर्घटना के बाद दर्द से कराहते हुए सड़क के बाजू गिरे थे। जिसे पेड़ से बाइक के टकराने की बात स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताई जा रही थी।वही इस दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ में घायलों को घेर रखे थे। तभी तहसीलदार की टीम दौरे के दौरान रुककर सहायता के लिए पहुंचकर त्वरित मदद की।जो क्षेत्र में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व में साजा तहसीलदार विनोद बंजारे द्वारा अपने सेवाक्षेत्र के ग्राम कन्दई में दौरे के दौरान एक बेसहारा परिवार के बसेरे के लिए परेशानी की जानकारी मिलने पर अपने प्रशासनिक टीम की मदद से स्वंय मौजूद रहकर मात्र 24 घण्टे में सुविधायुक्त अस्थायी आशियाने तैयार कराया गया था, जो काफी चर्चा में रही थी। अब वही केवतरा में सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासनिक अफसर के रूप में साजा तहसीलदार द्वारा एक जिम्मेदार एवं जागरूकता का परिचय देते हुए दरियादिली का मिसाल एक बार फिर पेश किया है, जो अन्य जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत का विषय है।




