विविध

भाजपा युवा नेता राकेश पाण्डेय ने किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया*

देवकर — भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सहप्रभारी राकेश पाण्डेय ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 17वीं किश्त को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल किसानों के लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेते हैं। आवासहीन परिवार व किसानों के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले हस्ताक्षर तीन करोड़, प्रधानमंत्री आवास व किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए हस्ताक्षर किए।इस योजना का लाभ देश के 9 करोड़ 26लाख किसानों को मिलने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि इस मंहगाई के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सफलता भी प्राप्त हो रही है। राकेश पाण्डेय ने बताया की भाजपा सरकार में किसानों का जीवन स्तर में क ई गुना सुधर हुआ है। किसान समृद्ध है खुशहाल हैं।जिसकी पूर्ति के लिए किसान सम्मान निधि समय-समय पर कारगर सिद्ध होता है। छोटे व मझौले किसानों के लिए यह वरदान है साथ ही केंद्र सरकार व राज्य कि भाजपा सरकार खाद बीज में मिलने वाली सब्सिडी 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण, अन्य कृषि संसाधनों पर सब्सिडी सहित सुलभ खरीदी व्यवस्था,एम एसपी में वृद्धि सहित अन्य सुविधाओं से वर्तमान कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति आई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के हर क्षेत्र व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button