विविध

*अनुसूचित जाती, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर हेतु ऑनलाईन पंजीयन व स्वीकृति संबंधी*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा में संचालित शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कालेज, आई. टी. आई. एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्याथियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोस्ट पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव व स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा विद्यार्थियों हेतु वर्ष 2024-25 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण 01 नवंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 नवंबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक सेंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 01 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा एवं ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंक्शन ऑडर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। उक्त निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button