पीएम मोदी काशी को जल्द देंगे 2 मॉडल स्कूल की सौगात, मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं

वाराणसी. यूपी के वाराणसी को जल्द ही दो और मॉडल स्कूलों की सौगात मिलने वाली है. इन स्कूलों में सुविधाएं ऐसी हैं, जैसी आपको बड़े कॉन्वेंट स्कूलों में देखने को मिलती होंगी. वाराणसी स्मार्ट सिटी ने 3.5 करोड़ की लागत से शहर के दो सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाया गया है. इन हाईटेक स्कूलों में हाईटेक क्लासरूम के अलावा ढेरों सुविधाएं हैं. बता दें कि इन दोनों स्कूलों की बिल्डिंग अंग्रेजों के जमाने की थी, जो अब पूरी तरह से बदल गई है.
दरअसल यूपी की योगी सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है. ऐसे में पुराने स्कूलों को न सिर्फ नया लुक दिया जा रहा है बल्कि वहां सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं जिससे छात्रों का भविष्य और बेहतर हो सके. इसी के तहत वाराणसी शहर के महमूरगंज कंपोजिट विद्यालय और राजघाट प्राथमिक विद्यालय का पूरा कायाकल्प किया गया है.दरअसल यूपी की योगी सरकार लगातार सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है. ऐसे में पुराने स्कूलों को न सिर्फ नया लुक दिया जा रहा है बल्कि वहां सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं जिससे छात्रों का भविष्य और बेहतर हो सके. इसी के तहत वाराणसी शहर के महमूरगंज कंपोजिट विद्यालय और राजघाट प्राथमिक विद्यालय का पूरा कायाकल्प किया गया है मॉर्डन स्कूल में होंगी ये सुविधाएं
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि दोनों ही स्कूलों में जी प्लस वन फ्लोर की हाईटेक बिल्डिंग बनाई गई है. इसके अलावा स्कूल में अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी, साइंस लैब जैसी सुविधाओं के अलावा प्ले ग्राउंड, झूलें, दिव्यांगों के अनुकूल शौचालय के साथ शुद्ध पेय की व्यवस्था और अच्छी कुर्सी मेज का इंतजाम किया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके.95 फीसदी काम हुआ पूरा
इन दोनों ही स्कूल का निर्माण कार्य 95 फीसदी तक पूरा हो गया है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसकी सौगात काशी को दें सकते हैं. बताते चलें कि इसके पहले पीएम मोदी ने यूपी के पहले स्मार्ट स्कूल मछोदरी की सौगात काशी को दी थी. इस स्कूल की तस्वीर ऐसी बदली की यहां एडमिशन के लिए पैरेंट्स की भीड़ लगने लगी है.



