विविध
*देवकर के गौरव पथ मार्ग पर अज्ञात वाहन के टक्कर से चार पशुओं की मौत,एक की स्थिति गम्भीर*

*देवकर:-* नगर पंचायत देवकर के गौरवपथ नवकेशा मार्ग पर केदार आटो पार्ट्स दुकान के पास रात्रि बीते बुधवार को चार गाय का अज्ञात वाहन की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गया है और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है ।घायल का त्वरित उपचार गौ सेवक रोमेन्द्र सिंह, पूरन साहू , जित्तू साहू , ऋषि साहू विकाश यादव उपकार ठाकुर किशन निषाद के द्वारा किया जा रहा है।तथा मृत चार गायों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस प्रकार की नगर पंचायत देवकर में पहली घटना नहीं है कई बार अज्ञात वाहन के ठोकर से अनेकगायों की मृत्यु हो गई है इस पर शासन प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।




