कबीरधाम विशेष

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 6.53 करोड़ रूपए भुगतान जारी*

*भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 6.53 करोड़ रूपए भुगतान जारी*

कवर्धा,  दिसंबर 2025। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देश पर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा नियमित अंतराल पर गन्ना किसानों को भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान पेराई सीजन 2025-26 के लिए निर्धारित एफ.आर.पी. दर राशि 329.05 रूपए में से प्रथमतः राशि 200 रूपए प्रति क्विंटल के मान से कुल 6.53 करोड़ रूपए का भुगतान आज 30 नवंबर 2025 तक गन्ना विक्रय करने वाले 2 हजार 596 कृषकों को भुगतान जारी कर दिया गया है। वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में आज दिनांक तक 38880 मे.टन गन्ना पेराई कर 33 हजार 495 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक आर्थिक उन्नति में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना का विशेष योगदान है। कारखाना प्रबंधन द्वारा कृषकों से अपील की गई है, कि कृषक कारखाने में परिपक्व गन्ना, साफ सुथरा बिना अगवा बिना जड़ के आपूर्ति करें, ताकि कारखाने में रिकव्हरी प्रतिशत बढ़े जिसका लाभ कृषकों को मिल सके। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा के द्वारा इस पेराई सीजन 2025-26 में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को अंतराल में नियमित भुगतान की कार्ययोजना कारखाना प्रबंधन द्वारा बनाई जा रही है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button