विविध

*छत्तीसगढ़ के पारंपारिक त्योहार हरेली पर्व के अवसर में  क्षेत्र एवं प्रदेश के समस्त किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: भाजपा युवा नेता राकेश पाण्डेय.* 

देवकर —  भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सहप्रभारी राकेश पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार हरेली पर्व की क्षेत्र के एवं प्रदेश के किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हरेली का यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रगट करने का पर्व है।हमारे छ.ग. प्रदेश में खेती-किसानी का काम प्रारंभ होने के बाद चारो तरफ प्रकृति, हरियाली की छटा बिखरती है तो यह किसानों का पहला त्योहार होता है।

प्रदेश के गांव-गांव में इस त्योहार को परंपरागत, उल्लास, उमंग व उत्साह के साथ मनाया जाता है। आज के दिन हमारे छत्तीसगढ़ में खेती, किसानी व कृषि औजारों को साफ धोकर उसकी पूजा-अर्चना करते है। आज हम सब लोग प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते है कि इसी तरह सदा हरियाली रहे। आज के दिन गांव-गांव में हमारे किसान भाई अपने-अपने घरों में अनेक प्रकार के पकवान भी बनाते है, जैसे गुढ़ का चीला, गुलगुला, चांवल का फरा, यह छत्तीसगढ़ी जो मिष्ठा है पूरा परिवार बैठकर इस पकवान का आनंद भी लेते है। भाजपा युवा नेता राकेश पाण्डेय ने बताया कि आज के दिन गांव-गांव में नारियल फेकना, गेड़ी चढ़ना यह त्योहार छत्तीसगढ़ी परंपरा का जीवंत प्रमाण है। भाजपा युवा नेता राकेश पाण्डेय ने हरेली के पावन पर्व पर क्षेत्र, अंचल एवं प्रदेश के सभी किसान भाईयों एवं आम नागरिकों को बधाई देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button