*गुधेली से बेरलाकला सड़क जर्जर व पुल धस जाने से दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण, आला अधिकारी मौन*

बेरला/भिंभौरी:- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग बेमेतरा के अंतर्गत सड़क की जर्जर व पुलिया स्लैब धस जाने से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बन गए है। आपको बता दें कि जिला बेमेतरा के ब्लॉक बेरला के सीमावर्तीय क्षेत्र ग्राम बेरलाकला जो कि खारून नदी से सटा हुआ बेमेतरा जिला का अंतिम सीमावर्तीय गाँव है जो कि राजधानी रायपुर से खारून नदी होते हुए बेमेतरा जिला को जोड़ती है। किन्तु व्यवसायिक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से सक्षम ग्राम गुधेली से बेमेतरा जिला का अंतिम गाँव बेरला कला जाने का महज 04 किमी का मार्ग अब आम रास्ता नहीं रहा बल्कि जानलेवा हो चुका है। ग्राम गुधेली से बेरलाकला के बीच सड़क मार्ग बहुत ज्यादा खराब होने से आम जनमानस को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी जून माह में मौसम परिवर्तन के चलते बारिश व उतार चढ़ाव हो रहे है। जिससे कोई दिन बारिश होने पर सड़क की जर्जर व गड्ढे के कारण सड़क की सही स्थिति पता कर पाना मुश्किल हो जाते है। जिससे लोग कई बार गड्ढे में समा जाने के कारण गिर जाते है। इससे चोटिल होना आम बात हो गए है। वही रात्रि के समय इस मार्ग से चलना मौत के बराबर है। बेरलाकला और गुधेली के बीच दो पुलिया है जो अभी बहुत जर्जर व धस जाने के कारण रास्ता खराब हो गए। वही कुछ सज्जन द्वारा धसे हुए जगह के चारो ओर मिट्टी डाल दिया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। लेकिन सम्बंधित विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग बेमेतरा ईई, एसडीओ, इंजीनियर के कान में अब तक जूं नहीं रेंग रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मानना है कि विभागीय अधिकारी कोई बड़ी दुर्घटना के इंतजार या फिर अप्रिय जनहानि के मौके देख रहे है। आने वाले दिनों में इसका अंदाजा आप लगा सकते है कि विभाग चैन के निद्रा में सोए हुए है। सड़क में हुए अनगिनत गड्ढे की मरम्मत नहीं होना सवाल उठने लगे है। वही ग्रामीणों का कहना है कि बेरलाकला व गुधेली जिले के अंतिम सीमा पर होने के कारण विभाग यह तक जांच करने तक नहीं आते। सड़क में कई गड्ढे ऐसे है जहां हादसों के लिए रात के अँधेरे की आवश्यकता नहीं है। इतने खतरनाक गड्ढे हैं कि आये दिन कई हादसे देखने को मिलते है तो वहीं खारून नदी पर निर्मित बाना बेरला एनिकट की हालत जर्जर होने के बावजूद रोजाना सैंकड़ों ओवरलोड ट्रकों का निरंतर आवागमन भी बेमेतरा जिला की ओर बना रहता है। जबकि इसी सड़क पर ग्राम बेरला कला से अधिकांश विद्यार्थी रोजाना गुधेली स्कूल आते हैं तो वहीं बेरला भिंभौरी तहसील क्षेत्र के कई गाँवों के हजारों लोग जो कि औद्योगिक क्षेत्र उरला, बिरगांव, रायपुर शहर की ओर रोजाना काम पर जाते हैं वे गुधेली बेरलाकला मार्ग से होते हुए ही राजधानी की ओर जाते हैं जिन्हे सड़क और पुल खराब होने की वजह से आए दिन कई दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। वही गुधेली में जहां बोर्ड लगा है उसमें भी खानापूर्ति सामने आ रहे है। बता दें कि बोर्ड में में सड़क का नाम, संधारण कार्य की प्रारंभ तिथि व कार्य की पूर्णता तिथि, लंबाई, किलोमीटर डामरीकरण लंबाई, किलोमीटर व पुलिया की संख्या तक लिखना भूल गए लेकिन अपना नाम जरूर लिखा है। अपनी नाम गोदना की भांति आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को लिखा गया। अन्य जानकारी सूचक को भूलना लापरवाही सामने आ रहे है। सूचना बोर्ड में तरह-तरह के जानकारी दिया गया। इसके बावजूद कोई पहल नहीं किया गया। न ही संधारण कार्य किया गया।




