विविध

*सल्धा में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने निकाली हर हर झंडा हर हर तिरंगा रैली*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सल्धा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झंडा रैली निकाली गई। सर्वप्रथम झंडा रैली के लिए स्कूल प्रांगण से प्रारंभ कर गांव की सभी गलियों में हर घर तिरंगा रैली के दौरान देश भक्ति गीत व नारे से सुशोभित किया गया। वही तिरंगे झंडे व आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त की 78वें दिवस को लेकर बड़ी उत्साह देखने को मिला। जिसमें सभी विद्यार्थियों के हाथ में तिरंगे झंडे लेकर तीन तीन के कतार स्वरूप रैली निकाल कर गांव की गलियों व चौंक-चौराहों में तिरंगे की जयघोष लगाए। इस रैली में विद्यार्थियों ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, भारत देश हमारा प्यारो से प्यारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गीत से देश भक्ति की जय घोष से गलियाँ गूंज उठे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button