*प्राथमिक शाला परसबोड में शाला प्रवेश उत्सव में छात्रा रिया साहू ने कक्षा पांचवीं में उत्कृष्ट परिणाम लाने पर की सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*

साजा:- विकासखण्ड साजा के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला परसबोड की छात्रा रिया साहू ने कक्षा पांचवीं की वार्षिक परीक्षा में 89.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का गौरव बढ़ाया है। शाला परसबोड में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में रिया साहू का सम्मान किया गया। रिया की इस उपलब्धि पर पिता महेश्वर प्रसाद साहू, माता मधु साहू एवं दादा-दादी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी रिया की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधान पाठक ने कहा रिया पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रही है। उसके उत्कृष्ट परिणाम से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान ही रिया को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। रिया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी, गुरुजनों एवं अपनी मेहनत को दिया।




