स्वास्थ्य

आंखों के इलाज का ऐसा तरीका, बिना आईड्रॉप के तेज हो जाती है नजर, पुतलियां चाटते हैं कीड़े

सोशल मीडिया पर एक महिला ने आंखों के इलाज का शॉकिंग तरीका शेयर किया. इस तरीके में बिना किसी दवा के आंखों का इलाज कर उसकी रोशनी बढ़ाई जाती है.

आज के समय में साइंस ने काफी तरक्की कर ली है. मेडिकल जगत में कई दवाइयां आ गई हैं. वो बीमारियां, जिसका इलाज पहले असम्भव था, आज पॉसिबल है. पहले आंखों की रोशनी कम होने पर इंसान कई तरह के फल- सब्जियां खाकर उसे तेज करता था. इसके बाद कई तरह के आईड्रॉप्स मार्केट में आ गए. इन्हें आंख में डालने से रोशनी तेज हो जाती है. लेकिन अब आंखों की रोशनी बढ़ाने का एक अजीबोगरीब तरीका शेयर किया गया है.

सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने आईसाइट को तेज करने के लिए जो उपाय अपनाया, उसका वीडियो शेयर किया. जैसे ही महिला ने वीडियो शेयर किया, ये वायरल हो गया. इस वीडियो में महिला बिना किसी दवा के अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने की प्रक्रिया करती नजर आई. जब लोगों ने उसके तरीके को देखा, तो हैरान रह गए. महिला ने कीड़े से अपनी आंखें चटवा कर इलाज करवायाकीड़े करते हैं इलाज
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर महिला ने अपने इलाज का तरीका शेयर किया. इलाज के इस प्रक्रिया को गिरुदीन कहते हैं. इसमें आंखों की रोशनी को बिना किसी दवा या सर्जरी के ठीक किया जाता है. इस प्रक्रिया में लोगों की आंखों की पुतलियों को कीड़े चाटते हैं. जिस महिला ने इस वीडियो को शेयर किया, उसने लिखा कि पहले उसका विजन माइनस 3.75 था लेकिन इस प्रकारिया द्वारा इलाज करवाने के बाद उसका विजन 1.25 हो गया.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button