स्वास्थ्य

शरीर में हो गई है Vitamin B12 की कमी तो कर लें इन हरी पत्तियों का सेवन, फिर कभी नहीं होगी कमी

विटामिन बी12 की कमी हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. यह हमारे शरीर में ब्लड और डीएनए के निर्माण में मदद करता है. जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो  हमारे शरीर में थकान, कमजोरी, सिरदर्द, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन, हाथ और पैर में झुनझुनाहट और सुन्नता जैसी समस्या हो सकती है. बता दें कि यह विटामिन हमारे शरीर में खुद से नहीं बनता है इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें बाहरी सोर्स की मदद लेनी पड़ती है. बॉडी में इस विटामिन ( Vitamin B12 Deficiency) की कमी को पूरा करने के लिए मीट, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया जाता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं.  इस पत्तियों का सेवन विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में फायदेमंद साबित हो सकता है. 

 

मोरिंगा जिसे कई लोग सहजन के नाम से भी जानते हैं. बता दें कि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो औषधीय तौर पर कई बीमारियों का इलाज करने में फायदेमंद साबित हो सकता है. यह कई बीमारियों का इलाज करने में मदद कर सकता है. मोरिंगा की पत्तियों का सेवन ना सिर्फ आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि यह स्किन, बालों और नाखूनों को भी हेल्दी रखती है. इसके साथ ही ये इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में भी मदद करता है.मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन सी, ए, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो इसका सेवन सप्लीमेंट के तौर पर कर सकते हैं

कैसे करें सेवन 

आप मोरिंगा की पत्तियों के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप इसकी पत्तियों की सब्जी बना कर भी खा सकते हैं. या फिर अपने सलाद में, सूप या फिर सैंडविच में मिलाकर भी खा सकते हैं. 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.  जगन्नाथ डॉट कॉम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button