विविध

*भाजपा की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न*

*(भाजपा नेता योगेश तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की बताई जीत)*

 

बेमेतरा:- प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत के साथ जिले की बेमेतरा, साजा व नवागढ़ विधानसभा में भाजपा की जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला मुख्यालय में आतिशबाजी का दौर जारी है। तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना जिला मुख्यालय में कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुई। इस दौरान दोनों पार्टी के हजारों समर्थक मतगणना स्थल के बाहर इकट्ठा रहे और अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा नेता योगेश तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, विकास तंबोली समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता दिन भर मतगणना स्थल पर डटे रहे।

 

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ की बदौलत मिली जीत*

 

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने कहा प्रदेश की जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जिले की तीनों विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिलने से लोगों में मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है और विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई।

 

*ईश्वर साहू की अप्रत्याशित जीत ने कांग्रेस के लिए सबक*

 

पूर्व नपाध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी का कुशल नेतृत्व भी कि इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साजा विधानसभा में सात बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे की हार ने तय कर दिया कि जनता से विमुख रहने वाले नेताओं को अब क्षेत्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के परिवार के दुख की घड़ी में कांग्रेस विधायक व मंत्री रविंद्र चौबे एक बार भी सांत्वना देने नहीं पहुंचे। जो उनकी हर का मुख्य कारण बना।

 

*भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेेे मनाया जमकर जश्न*

 

भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न बनाया। इस दौरान विजय सुखवानी, राकेश मोहन शर्मा, मोन्टी साहू, नीतू कोठारी, नीलू ठाकुर, रोशन दत्ता, अनिल माहेश्वरी, परस वैष्णव, गुड्डा पूरी, अमरीका निर्मलकर, महेश ठाकुर, गोलू साहू, धर्मेंद्र साहू, शेखर ठाकुर, हरि साहू, तुषार साहू, लाला राम साहू, नालेश्वर साहू, राजकुमार चौहान, प्रकाश साहू, डॉ डोसन साहू, देवराम साहू, डेरहा देवांगन, भागीरथी साहू, छोटूराम साहू, ओमप्रकाश सलूजा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button