*बोरिया में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कम्प, अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से किया गया मर्डर, जांच में जुटी बेरला पुलिस*

*बेमेतरा:-* बेरला थाना इलाके के बोरिया गाँव क्षेत्र में कल शाम एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी मचा गयी है। बताया जा रहा है कि बोरिया-अहिवारा मार्ग पर अज्ञात आरोपी के द्वारा पार्वती साहू नाम की महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर महिला की मौत के घाट उतारा गया है। यह घटना बोरिया स्थित कारोकन्या मन्दिर के समीप अहिवारा रोड पर हुई है। जहाँ पर सूचना मिलते ही बेरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के सम्बंध में पतासाजी की प्रयास कर रही है। वही इस सम्बंध में बेरला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर शव मिलने की खबर पर तत्काल पुलिस द्वारा मृतका के शव का मर्ग कायम कर पंचनामा तैयार किया गया है एवं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बेरला सामुदायिक अस्पताल भेजा गया है। वही अब पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री के केस पर खोजबीन में जुट गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।




