जल संरक्षण पर किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

कवर्धा, 29 मई 2023। नेहरू युवा केंद्र कवर्धा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में कैच द रेन के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ग्राम के सभी लोगों को जल सरंक्षण के बारे में बताया गया। उदाहरण तौर पर ग्राम की युवा, युवती मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल का सरंक्षण कैसे करना है, कैसे हम अपने गांव में जल सरंक्षण कर हम अपने और अपने ग्रामवासियों को जल की किल्लत से बचाएंगे। जैसे गांव में नल खुला छोड़ना, उपयोग के बाद नल बंद न करना ये छोटी-छोटी गलतियां से बड़ी समस्या का कारण बनाना और भविष्य में पानी की किल्लत भरी जीवन से बचने के लिए आप सभी जल का सही उपयोग कर अपनी जीवन को और पूरे देश वासियों की जीवन बचाने के लिए जल का सही उपयोग करे ऐसे सभी ग्राम वासियों को बताया गया। अपने गांव में स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान व सभी ग्रामवासी को ग्राम के व्याख्याता श्री पूरन साहू ने उद्बोधन करते हुए बताया कि जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न गवाएं। इस अवसर पर ग्राम के उपसरपंच श्री चुमक साहू, पंच श्री सुरेश यादव, गजाधर सिंह मेरावी, ग्राम पटेल श्री डोमार सिंग साहू, कोटवार श्री सन्तोष दास मानिकपुरी, श्री केजेलाल साहू लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चोकसिंह राजपूत उपस्थित थे।




