विविध

*■अज्ञात चोरों के गिरोह ने देशी मदिरालय से लाखों रुपये का शराब पर की सेंधमारी, जांच में जुटी देवकर पुलिस चौकी एवं आबकारी की टीम को नही मिला रात तक सुराग*

*देवकर:-* स्थानीय पुलिस चौकी मुख्यालय देवकर नगर स्थित देशी शराब दुकान में अज्ञात चोरों के गिरोह ने बीती रविवार की रात बड़ी सेंधमारी कर लाखों रुपये के शराब की चोरी की है। जिसके कारण अगले दिन सोमवार को दिनभर चोरी के वारदात की खबर बड़ी सुर्खियों में बनी रही। जानकारी के मुताबिक नगर के देशी मदिरालय में रोजाना की तरह शराब दुकान बन्द दिया गया था, वही अंदर कुछ कर्मचारी दो रहे थे, इसी दरम्यान बड़ी चालाकी से अज्ञात चोरों के गिरोह ने शातिराना अंदाज में शराब दुकान की टिन के छत को काटकर अंदर दाखिल हुआ और एक-एक कर शराब दुकान से करीबन 32 पेटी शराब को पार कर दिया जिसकी कीमत लगभग डेढ़ सेदो लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। वही मदिरालय में इस घटना का खुलासा सुबह स्टॉफ को हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इस वारदात की जानकारी होने पर आबकारी विभाग एवं पुलिस चौकी के स्टॉफ घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात सम्बन्धी जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन की।कोशिश की किन्तु देररात तक अज्ञात चोरों का कोई सुराग पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग को नही मिल पाया। इस सम्बंध में जब देशी मदिरालय के स्टॉफ से बात की गई तो उन्होंने चोरी की घटना पर सन्देहास्पद बयान दिया है, जिसके मुताबिक शराब दुकान में सीसीटीवी कैमरे लूज होने के कारण फुटेज नही होना बताया एवं शराब भट्ठी के बंद होने कर बाद स्टॉफ के कुछ रोजाना की अंदर सोने के लिये रुके, जिनमे स्टॉफ द्वारा करीबन 02 बजे रात तक जागते रहने की बात कही और वही चोरी का वक्त देखा जाए तो चोरो को बमुश्किल 2 घण्टे का ही समय मिला होगा जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब की चोरी करना संदिग्ध नज़र आ रहा है। वही स्थानीय लोगों का कहना इस चोरी में बड़े गिरोह का हाथ है , जो बड़ी परिपक्व चोर की तरह वारदात को अंजाम दिया है और वही यह चोरी बड़े स्तर के तस्करों के होने को पुख्ता कर रही है। बरहहाल देर रात तक चोरों के सम्बंध में पुलिस प्रशासन एवं आबकारी टीम के हाथ खाली नज़र आ रहा। है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button