देश-दुनिया

Sonali Phogat हत्याकांड में एक और पेंच, जिस Mercedes में घूमती थी टिक टॉक स्टार वो अचानक गायब

नई दिल्ली. सोनाली फोगाट के कथित हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब नया मामला सोनाली फोगाट की गाड़ी का सामने आया है. सोनाली फोगाट कुछ समय पहले एक लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल करती थी. गाड़ी थी मर्सिडीज बेंज जो अब गायब है. ये गाड़ी सोनाली को सुधीर सांगवान ने ही गिफ्ट की थी. लेकिन अब ये गाड़ी अचानक ही गायब हो गई. इस मामले में सोनाली के मुंहबोले भाई ऋषभ बेनीवाल ने दावा किया कि वो गाड़ी भी सुधीर सांगवान ने ही गायब करवा दी. इसके पीछे कारण था कि वो उस कार की किश्तें ही नहीं चुका पा रहा था.

बेनीवाल ने बताया कि सोनाली की मर्सिडीज बेंज कहां गई कोई नहीं जानता. उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान अलग अलग पतों का इस्तेमाल करता था जिससे पुलिस उस तक नहीं पहुंच सके. उसने पासपोर्ट अलग पते पर बनवाया था, सोनाली को गिफ्ट की गाड़ी दिल्ली के अलग पते पर खरीदी थी और उस पर बैंक लोन लिया था. बेनीवाल ने दावा किया कि मर्सिडीज गाड़ी को सुधीर ने बैंक लोन पूरा न होने की वजह कहीं पर छुपा दी. उन्होंने बताया कि सुधीर ने और भी कई लोगों से फ्रॉड किया था. मर्सिडीज गाड़ी को ईएमआई पर लिया गया था. जिसकी ईएमआई भी उसने नहीं चुकाई थी और बाद में गाड़ी कि ईएमआई के लिए रिकवरी के फोन आते थे.इंप्रेस करने के लिए खरीदी थी
बेनीवाल ने बताया कि सोनाली को इंप्रेस करने के लिए सुधीर ने ये गाड़ी खरीदी थी लेकिन ये काफी पुरानी थी. सुधीर ने इस गाड़ी के कागजात भी खुद के नाम पर बनवाए थे. कार के रजिस्ट्रेशन पर जो एड्रेस है वह दिल्ली के जैतपुर इलाके का है. इससे ये साफ था कि सुधीर सांगवान एक नहीं कई एड्रेस का इस्तेमाल करता था. जब न्यूज 18 इंडिया की टीम दिल्ली के जैतपुर में शक्ति विहार कॉलोनी में कार के पते को तलाशने पहुंची तो कई घंटे की मशक्कत के बाद भी वो पता नही मिला. आसपास के लोगों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन पर मौजूद 31, 7/13 नंबर की कोई गली ही नही है

 

 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button