76 साल का बूढ़ा 10 रुपए का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया।The 76-year-old took the girl with him with the lure of Rs 10 and raped her.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया है

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली से करीब 5 किमी दूर एक गांव में रहने वाली 13 साल की बच्ची बेहद गरीब परिवार से है। वह परिजनों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची को गांव के ही 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने देखा तो उसे बुलाया। फिर 10 रुपए देने की बात कहकर अपने घर ले गया। उस समय घर के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर बच्ची को बुलाया और दुष्कर्म किया।
पड़ोसी महिला ने देखा तो खुला मामला
दूसरे दिन बच्ची को कुंजराम के घर से बाहर निकली तो पास के दुकानदार 47 साल के रमेश वर्मा ने देख लिया। संदेह होने पर उसने पूछताछ की और आरोप है कि उसने भी 10 रुपए देकर अगले दिन बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद रमेश के घर से बच्ची बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाली महिला को शक हो गया। उसने बच्ची से पूछताछ की और उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद दुष्कर्म का पता चला। फिर शनिवार रात करीब 2 बजे बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और लड़की के बयान लिए। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया है
। दोनों से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। आशंका है कि लड़की से पहले भी इस तरह से दुष्कर्म किया गया होगा।




