छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
राउत नाचा और बस्तरिया नृत्य 40 वर्श से अधिक में प्राप्त किया प्रथम स्थान
नारायणपुर, 17 दिसम्बर, 2022- संभाग स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में 16 एवं 17 दिसंबर 2022 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारायणपुर जिले से 225 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिसमें राउत नाचा 40 वर्ष से अधिक में नारायणपुर प्रथम एवं बस्तरिया नृत्य 40 से अधिक में भी नारायणपुर प्रथम स्थान पर रहा। इसके साथ ही कत्थक 15 से 40 आयु वर्ग में श्री लक्ष्मण साहू प्रथम, महिला वर्ग 40 वर्ष से अधिक में तात्कालिक भाषण में श्रीमती ब्रिजेश्वरी रावटे, प्रथम रही, क्विज प्रतियोगिता 40 वर्ष से अधिक श्रीमती बृजेश्वरी एवं मीना देवांगन द्वितीय, करमा नृत्य में आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल नारायणपुर के प्रतिभागी द्वितीय रहे, हारमोनियम वादन में 15 से 40 वर्ष विक्रम कर्मा द्वितीय, खो खो पुरुष वर्ग 15 से 40 वर्ष बालक वर्ग में नारायणपुर द्वितीय एवं सुआ नृत्य 15 से 40 वर्ष नारायणपुर द्वितीय रहे.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button