छत्तीसगढ़

1 अपै्रल से जिले में होगा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 

1 अपै्रल से जिले में होगा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण
प्रशासन द्वारा बनाई गयी वृहद कार्ययोजना
नारायणपुर,  मार्च 2023 – राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 1 अपै्रल से जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसन्त के अध्यक्षता में संबंधित विभागांे की आवश्यक बैठक आहूत की गई थी। कलेक्टर द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार जिले मे यह कार्य 1 अपै्रल से प्रारंभ होकर 30 अपै्रल तक चलाया जाएगा। इसके लिए सर्वप्रथम प्रगणक दल का गठन किया जाएगा। इस प्रगणक दल में प्राथमिक शाला के एक शिक्षक एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक एक प्रगणक दल बनाया जाएगा। दल के किसी एक सदस्य के पास एन्ड्राइड मोबाईल अनिवार्य रूप से होगा। टीम द्वारा सर्वेक्षित परिवारों से व्यक्तिगत जानकारी ली जाएगी। इस कार्य में कठिनाई न हो इसके लिए उन्हे आईडी कार्ड दिया जाएगा। यह सर्वे कार्य एप के माध्यम से होगा, साथ की प्रपत्र की जानकारी हार्ड कॉपी में भी दर्ज की जाएगी।
कलेक्टर ने इस संबंध मे विशेश निर्देश दिया कि जिले में ओरछा ब्लॉक के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां प्रगणक टीम को पैदल भी जाना पड़़ सकता है। अतः टीम में कोई भी सदस्य 50 वर्श से उपर न हो। साथ ही रिर्जव प्रगणक दल का भी चयन किया जाए। चुंकि प्रगणक दल का गठन महत्वपूर्ण है, इसके लिए शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से टीम का चयन सुनिश्चित करें। साथ ही टीम को विशेश निर्देश दिया जाए कि किसी भी स्थिति में कोई भी परिवार सर्वेक्षण से छूटे नही। इसके अलावा इसके सघन प्रचार प्रसार के लिए हाट बाजारों में मुनादी करवाने के अलावा पॉम्पलेट बटवाया जाए। यह कार्य मानवीय आधार पर इस लिए भी जरूरी है कि हितग्राहियों को आवास, राशनकार्ड व अन्य सुविधा आसानी से प्राप्त हो सके। बैठक में इसके साथ ही प्रशिक्षण एवं डाटा भरने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, ओरछा एसडीएम श्री प्रदीप वैद्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रवि ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगडे़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button