छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल पर कार्यक्रम  का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल पर कार्यक्रम  का आयोजन 
नारायणपुर, 06 मार्च 2023 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रमुख डॉ.नेहा गिरी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल पर छात्राओं को जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पिरामल फाऊंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जिला फेलो बबन गांगुर्डे इन के माध्यम से कार्यक्रम में बतया गया कि युवाओं के सामने मानसिक स्वास्थ्य की समस्या रहती है, अगर बहुत ज्यादा सोचते हैं, या दिमाग में एक ही नेगेटिव बात बार-बार आती है, या फिर ऐसा होता है, कि चाहकर भी उस एक बात के अलावा कुछ और नहीं सोच पाते हैं, तो इससे मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि युवाओं में सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, जिनसे समझा जा सकता है, कि व्यक्ति किसी मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित है। हर समय उदास महसूस करना, मन से बेचौन होना या ध्यान केंद्रित न कर पाना, मानसिक स्थिति में बहुत बदलाव होना और समाज, परिवार और दोस्तों से दूर  होने की चिंता दिमाग में बैठ जाती है। इन मानसिक समस्या को दूर करने के लिए जीवन कौशल की जरुरत है।
आयोजित कार्यक्रम में जीवन कौशल आत्म जागरूकता, समानुभूति, रचनात्मक सोच, निर्णय लेना, समस्या को सुलझाना, तनाव को झेलना, भावनाओं से जूझना और आत्म जागरूकता के बारे में बताया गया। डॉ.नेहा गिरी मैडम ने सभी छात्राओं को गतिविधि के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल समझाया। इसके माध्यम से हमारा उद्देश्य है, की पढ़ाई के दौरान छात्राओं को मानसिक समस्या की परेशानी से जूझना ना पड़े, और जीवन कौशल अपने जीवन में कैसे सहायता करता है, अपने स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें। इस कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित श्रीमती मायादेवी गुर्या, कु नंदनी सलाम और श्रीमती पुनिता करंगा  उपस्थित थी।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button