छत्तीसगढ़

उन्नत कृषकों कों किया गया सम्मानित

उन्नत कृषकों कों किया गया सम्मानित
नारायणपुर, 21 मार्च 2023 – कृषि विभाग के एक्सटेंशन रिफार्म्स (आत्मा) योजनान्तर्गत जिले के उन्नत कृषकों का सम्मान करने हेतु उन्नत कृशक पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। कृषि उन्नत तकनीकी एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग कर कृषि क्षेत्र में कांति लाने वाले ऐसे ही कृषकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। उप संचालक कृशि श्री बी.एस बघेल ने बताया कि इस वर्ष भी जिले के कृषको का चयन कर गवर्निंग बोर्ड (आत्मा) की बैठक में सुश्री गंगादई शोरी, सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत नारायणपुर, श्रीमती भागेश्वरी मांझी सदस्य जिला पंचायत नारायणपुर एवं श्री पण्डी राम वड्डे, अध्यक्ष, जनपद पंचायत नारायणपुर द्वारा जिला स्तरीय ष्उन्नत कृषक पुरस्कारष् वर्ष 2020-21 हेतु प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। जिन कृशकों को उन्नत कृशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनमें श्री उजयार साहू, श्री सुकरू राम, श्रीमती सुबतीन निकंुज, श्री कोंदी उसेण्डी, श्री सत्यनारायण उसेण्डी, श्री शोभीराम वड्डे, कुमारी दुलारी यदु, श्रीमती अमरी दुग्गा, श्री सुखराम उर्वशा और श्रीमती मनकी बाई शामिल है। उल्लेखनीय है कि उन्नत कृशक पुरस्कार में उन्नत कृशक को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button