छत्तीसगढ़

निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण योजना के तहत् अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित एम

निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण योजना के तहत् अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 27 फरवरी 2023 – आदिवासी विकास शाखा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को निःशुल्क वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इस संबंध में उक्त कार्यालय द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणपुर एवं ओरछा को लेख किया गया है कि विभाग के माध्यम से जनपद पंचायत क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति के युवाओं को पंजीकृत वाहन चालक प्रशिक्षण संस्था से भारी एवं हल्के वाहन हेतु वाहन चालक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस संबंध में इच्छुक अभ्यर्थियों से एक सप्ताह के भीतर आवेदन संकलित कर जानकारी प्रेशित किया जाए। इस हेतु अभ्यर्थियों से निर्धारित पात्रतानुसार छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग का होना, अभ्यर्थी को न्यूनतम कक्षा आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण, अभ्यर्थी की आयु प्रशिक्षण वर्ष के 1 जुलाई को 18 से 35 वर्ष के मध्य नियत किया गया है साथ ही अभ्यर्थी का शासन द्वारा जारी गरीबी रेखा की सूची वर्ष 2002 में शामिल परिवार का होना अनिवार्य रहेगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button